Thursday, 21 June 2012

सच न बोलना / नागार्जुन
================
मलाबार के खेतिहरों को अन्न चाहिए खाने को,
डंडपाणि को लठ्ठ चाहिए बिगड़ी बात बनाने को!
जंगल में जाकर देखा, नहीं एक भी बांस दिखा!
सभी कट गए सुना, देश को पुलिस रही सबक सिखा!

जन-गण-मन अधिनायक जय हो, प्रजा विचित्र तुम्हारी है
भूख-भूख चिल्लाने वाली अशुभ अमंगलकारी है!
बंद सेल, बेगूसराय में नौजवान दो भले मरे
जगह नहीं है जेलों में, यमराज तुम्हारी मदद करे। 





संस्थापक अध्यक्ष - डा. रघुबीरसिंह - Raghubir Library and ...

natnagarsitamau.com/hindi/founder_chairman.html
'शेश स्मृतियाँ' का प्रकाशन 1937 ई0 में हुआ । इस ग्रंथ का गुजराती और मलयालम में अनुवाद हो चुका है । इसमें ताज, एक स्वप्न की शेष स्मृतियाँ, अवशेष, तीन कब्रें व उजड़ा स्वर्ग आदि पाँच निबंध संग्रह है । शेष स्मृतियाँ डा0 रघुबीरसिंह की कृतियों ...

No comments:

Post a Comment